• Fri. Jul 24th, 2026

तहसील कांठ मे संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ…..

ByAajkijankirti

Feb 7, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में तहसील कांठ के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्युत, राजस्व, साफ सफाई, राशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी 43 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह स्वयं मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवाद का समाधान कराना सुनिश्चित करें।
विद्युत बिलों की शिकायतों के संबंध में भी जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विशेष गंभीरता बरतने के लिए निर्देशित किया तथा कहा कि किसी भी विद्युत उपभोक्ता को गलत बिल अथवा अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।
राशन कार्डों से जुड़े मामलों में उन्होंने कहा कि पात्रता के लिए निर्धारित नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन किया जाए। जरूरतमंद परिवारों को योजना का अनिवार्य रूप से लाभ मिले।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *