• Wed. Apr 8th, 2026

मनरेगा, फैमिली आईडी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित….

ByShaziya Ansari (Editor)

Mar 17, 2026

मुरादाबाद मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन के बापू सभागार में मनरेगा, फैमिली आईडी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि फैमिली आई०डी० के अन्तर्गत स्वतः रोजगार विभाग को 14,000 एवं श्रम विभाग को 70,000 नये लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को 15 दिन के अन्दर लक्ष्य पूर्ण किया जाये तथा क्रिटीकल गैप्स के अन्तर्गत विकास खण्डों में कराये जा रहे निर्माण कार्यों को अधिशासी अभियन्त, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को तत्काल पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।
आई०जी०आर०एस० के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनसे फीडबैक प्राप्त करने के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अन्नपूर्णा भवन योजना, पोषण वाटिका एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत् प्रतिशत् प्रगति 31 मार्च, 2026 तक समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत दिनांक 18 व 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में बैंकों में समूहों के खाते एवं सी०सी०एल० पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण कराने के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैंकों में समूहों के एन०पी०ए० खाते कम करने एवं नियमानुसार बन्द कराने के सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये और कहा कि सभी राशन कार्ड धारक परिवारों से 01 महिला सदस्य को समूह से जोड़ा जाये। विकास खण्डों में लम्बित शादी विवाह अनुदान योजना के आवेदन पत्रों को नियमानुसार निस्तारित करने के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया तथा मनरेगा योजना के अन्तर्गत समस्त जॉब कार्ड धारकों की के०वाई०सी० कराने के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अधिक से अधिक आवासों को तृतीय किश्त देकर पूर्ण कराने के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस सर्वे-2024 के लाभार्थियों के शत् प्रतिशत् जॉब कार्ड फीडिंग कराने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *