• Wed. Apr 8th, 2026

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंचायत भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित……

ByShaziya Ansari (Editor)

Mar 18, 2026

प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुरादाबाद शहर स्थित पंचायत भवन के सभागार में जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल और गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल के साथ साथ जिले के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।इस अवसर पर कृषि, शिक्षा, आईसीडीएस, उद्योग एवं एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।एक जनपद एक उत्पाद टूल किट वितरण योजना के अंतर्गत विनोद, फारूक, इस्लाम, अनिल, अफजल और नरेंद्र कुमार को टूल किट वितरण किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ममता, सन्नू बेग, फहीम और नूरजहां को चाबी प्रदान की गई। लखपति दीदी के रूप में लक्ष्मी, नन्ही और रेनू को प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राजीव, रमेश कुमार, हृदयेश, प्रेमचंद और कलावती को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पूजा, कांति और प्रीति को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया साथ ही पीएम सूर्य घर योजना में रीता शर्मा को स्वीकृतिपत्र दिया गया। इस दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत कलसुम, पूजा सैनी, वीरवती, महेंद्र पाल और वैष्णवी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए साथ ही करतार सिंह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रमाण पत्र दिया गया।के विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त और एमएलसी गोपाल अंजान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में कराए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ निरंतर प्रदेश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। आज प्रदेश में बेहतरीन कानून व्यवस्था लागू है, समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।जनपद मुरादाबाद में विगत 9 वर्षों में कराए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों के बारे में भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है साथ ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा है।100 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायत के सहयोग से नक्षत्र शालाओं की स्थापना की गई है ताकि बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान सहित अन्य वैज्ञानिक विषयों की जानकारी से जुड़ सके।241 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और 45 विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की गई है ताकि बच्चे विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा से भी जुड़ सकें।जिले में कुल 137 अमृत सरोवर तैयार करके भूजल संरक्षण को गति प्रदान की गई है साथ ही राम गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 400 करोड रुपए की लागत से 58 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट फेस 1 एवं 25 एमएलडी का कार्य पूर्ण हो चुका है।आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले में 25.43 करोड रुपए की लागत से खाद एवं औषधि प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है। निराश्रित गौवंश संरक्षण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है इसके दृष्टिगत जनपद में 35 गौ आश्रय स्थल हैं जिनमें 05 कान्हा गौशाला एवं ग्रामीण क्षेत्र में 07 वृहद गौ संरक्षण केंद्र एवं 23 अस्थाई गौ आश्रय स्थल संचालित हैं। इन गौ आश्रय स्थलों में वर्तमान में करीब 7800 गौवंश संरक्षित हैं जिनकी देखभाल के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं तथा स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भी नियमित तौर पर चिकित्सीय परीक्षण के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी गौ आश्रय स्थलों में लगवाए गए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024-25 तक 20603 आवास पूर्ण कराए गए हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 12804 समूह का गठन करते हुए 140844 परिवारों को आच्छादित किया गया है।स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अंतर्गत जनपद में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं आयुष्मान भारत योजना में 1226707 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं तथा 217446 लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया गया है।इसके साथ-साथ उन्होंने खाद्य एवं रसद, कृषि, गन्ना, उद्योग, प्रधानमंत्री जनधन योजना, समाज कल्याण, श्रम एवं सेवायोजन, पंचायती राज और मनरेगा के साथ-साथ विभिन्न विभागों की 9 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जिला विकास अधिकारी जी. वी. पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्वेतांक पांडे, डीसी मनरेगा आरपी भगत, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी गण एवं भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुरादाबाद शहर स्थित पंचायत भवन के सभागार में जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल और गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल के साथ साथ जिले के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।इस अवसर पर कृषि, शिक्षा, आईसीडीएस, उद्योग एवं एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।एक जनपद एक उत्पाद टूल किट वितरण योजना के अंतर्गत विनोद, फारूक, इस्लाम, अनिल, अफजल और नरेंद्र कुमार को टूल किट वितरण किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ममता, सन्नू बेग, फहीम और नूरजहां को चाबी प्रदान की गई। लखपति दीदी के रूप में लक्ष्मी, नन्ही और रेनू को प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राजीव, रमेश कुमार, हृदयेश, प्रेमचंद और कलावती को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पूजा, कांति और प्रीति को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया साथ ही पीएम सूर्य घर योजना में रीता शर्मा को स्वीकृतिपत्र दिया गया। इस दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत कलसुम, पूजा सैनी, वीरवती, महेंद्र पाल और वैष्णवी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए साथ ही करतार सिंह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रमाण पत्र दिया गया।के विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त और एमएलसी गोपाल अंजान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में कराए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ निरंतर प्रदेश को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। आज प्रदेश में बेहतरीन कानून व्यवस्था लागू है, समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।जनपद मुरादाबाद में विगत 9 वर्षों में कराए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों के बारे में भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है साथ ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा है।100 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायत के सहयोग से नक्षत्र शालाओं की स्थापना की गई है ताकि बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान सहित अन्य वैज्ञानिक विषयों की जानकारी से जुड़ सके।241 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और 45 विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की गई है ताकि बच्चे विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा से भी जुड़ सकें।जिले में कुल 137 अमृत सरोवर तैयार करके भूजल संरक्षण को गति प्रदान की गई है साथ ही राम गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 400 करोड रुपए की लागत से 58 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट फेस 1 एवं 25 एमएलडी का कार्य पूर्ण हो चुका है।आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले में 25.43 करोड रुपए की लागत से खाद एवं औषधि प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है। निराश्रित गौवंश संरक्षण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है इसके दृष्टिगत जनपद में 35 गौ आश्रय स्थल हैं जिनमें 05 कान्हा गौशाला एवं ग्रामीण क्षेत्र में 07 वृहद गौ संरक्षण केंद्र एवं 23 अस्थाई गौ आश्रय स्थल संचालित हैं। इन गौ आश्रय स्थलों में वर्तमान में करीब 7800 गौवंश संरक्षित हैं जिनकी देखभाल के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं तथा स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भी नियमित तौर पर चिकित्सीय परीक्षण के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी गौ आश्रय स्थलों में लगवाए गए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024-25 तक 20603 आवास पूर्ण कराए गए हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 12804 समूह का गठन करते हुए 140844 परिवारों को आच्छादित किया गया है।स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अंतर्गत जनपद में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं आयुष्मान भारत योजना में 1226707 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं तथा 217446 लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया गया है।इसके साथ-साथ उन्होंने खाद्य एवं रसद, कृषि, गन्ना, उद्योग, प्रधानमंत्री जनधन योजना, समाज कल्याण, श्रम एवं सेवायोजन, पंचायती राज और मनरेगा के साथ-साथ विभिन्न विभागों की 9 वर्ष की उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जिला विकास अधिकारी जी. वी. पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्वेतांक पांडे, डीसी मनरेगा आरपी भगत, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी गण एवं भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *