प्रधानमंत्री द्वारा गुवाहाटी, असम से पूरे देश के पात्र कृषकों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त को निर्गत किया गया है, जिससे कृषकों मे खुशी की लहर दौड़ गयी है । उक्त अवसर पर मुरादाबाद में जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागर में, समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर, कृषि विज्ञान केन्द्र बिलारी एवं ठाकुरद्वारा पर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक पंचायत भवनों पर किसानों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया,जिसमें कृषक गण एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार, मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में डा. शैफाली सिंह चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्षा,मुख्य अतिथि रहीं।सर्वप्रथम सन्तोष कुमार द्विवेदी उप कृषि निदेशक द्वारा जिलापंचायत अध्यक्षा ,संयुक्त कृषि निदेशक ,मुरादाबाद मंडल सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों,अन्नदाता किसान भाइयों,पत्रकार बन्धुओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उप कृषि निदेशक,मुरादाबाद ने अवगत कराये कि जनपद मुरादाबाद मे 242724/ कृषकों के खाते मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त कुल रु.48.5448 करोड़ की धनराशि अंतरित होगी। कृषि विभाग की योजनाओं के विषय मे विस्तार से चर्चा की गई जायद फसल मे गन्ना अंत: फसली मे नि:शुल्क मूंग बीज मिनिकीट के 1714 के लक्ष्य के सापेक्ष 1594 की बुकिंग कंफर्म हो चुकी है तथा अवशेष 120 नि: शुल्क मूंग बीज मिनिकीट की बुकिंग चल रही है,जिसकी अंतिम तिथि 15-03-2026 है एवं कृषकों से अनुरोध किया गया कि इच्छुक पात्र कृषक तत्काल कृषि विभाग के पोर्टल पर तत्काल आन लाइन आवेदन कर दें। कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आई डी बनवाये जिसने हेतु अनुरोध किया गया।डा.शैफाली सिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्षा ,मुरादाबाद द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र तथा नि: शुल्क मूंग बीज मिनिकीट कृषकों को वितरति किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री के किसान सम्मान उत्सव कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को ध्यान से सुना एवं देखा गया है।कलेक्ट्रेट मुरादाबाद मे आयोजित कार्यक्रम मे प्रशान्त कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद , जी. बी. पाठक जिला विकास अधिकारी ,डा. योगेन्द्र कुमार ,भूमि संरक्षण अधिकारी ,डा. राजेन्द्र पाल ,जिला कृषि अधिकारी, हर्षित चौहान,उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर,मुरादाबाद,राम किसन ,जिला गन्ना अधिकारी,आमरेन्द्र श्रीवास्तव एक आर कोआपरेटिव एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी,कृषि विभाग के कर्मचारी एवं भारी संख्या मे कृषक गण ,एफपीओ के सदस्य गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रहास द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षा ,उपस्थित समस्त सम्मानित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कृषकगणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन का समापन किया गया।




