• Thu. Apr 16th, 2026

पंजीकृत वेंडर, बैंक प्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न…..

ByShaziya Ansari (Editor)

Apr 16, 2026

मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित करने हेतु पंजीकृत वेंडर, बैंक प्रतिनिधियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में वेंडरों ने कहा कि बैंकों के स्तर से ऋण स्वीकृत करने की प्रक्रिया को गंभीरता पूर्वक नहीं किया जा रहा है और ऋण के आवेदन पत्रों को अनावश्यक निरस्त कर दिया जा रहा है।
इस पर जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाली बैंक शाखाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि चिन्हित बैंकों के संबंध में उनके उच्च स्तरीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए बैंक अथवा वेंडर के स्तर से लापरवाही न की जाए।
उन्होंने बैठक में मौजूद विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब तक लंबित सभी प्रकरण एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार निस्तारित करना सुनिश्चित करें साथ ही भविष्य में प्राप्त होने वाले ऋण संबंधी प्रकरणों को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारित कर दें ताकि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी और जिला विकास अधिकारी जीवी पाठक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *