• Sat. Apr 18th, 2026

रिजर्व पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ “बड़े खाने” का भव्य आयोजन किया…

ByShaziya Ansari (Editor)

Apr 16, 2026

मुरादाबाद पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद, परिक्षेत्र मुरादाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद एवं जिलाधिकारी मुरादाबाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स मुरादाबाद में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ “बड़े खाने” का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को अपने हाथों से उन्हें भोजन परोसकर आत्मीयता, सौहार्द एवं पारिवारिक वातावरण का परिचय दिया तथा उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया । यह दृश्य रिक्रूट आरक्षियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा। अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली गई तथा उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, टीम भावना एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के मनोबल को सुदृढ़ करना, उनमें आत्मविश्वास का संचार करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना रहा। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर दृढ़ता एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *