• Thu. Jul 23rd, 2026

विशेषाधिकार समिति की बैठक की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक…

ByAajkijankirti

May 12, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति द्वारा दिनांक 15 मई 2026 को मुरादाबाद के साथ-साथ अमरोहा, बिजनौर, संभल और रामपुर जनपदों के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस के सभागार में समीक्षा बैठक की जाएगी।सभापति गोविंद नारायण शुक्ल द्वारा समिति के अन्य सदस्यों के साथ जनपद भ्रमण के दौरान अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों के संबंध में प्रोटोकॉल एवं शिष्टाचार का पालन किए जाने, जन प्रतिनिधियों द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों के निस्तारण की कार्यालयों में स्थिति, विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी गई धनराशि के व्यय की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।विशेषाधिकार समिति की बैठक की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने कहा कि 13 मई तक प्रत्येक विभाग त्रुटिरहित सूचना तैयार करके उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही समिति द्वारा बैठक के दौरान पूंछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब के दौरान प्रोटोकॉल एवं शिष्टाचार का गंभीरतापूर्वक पालन किया जाए।बैठक में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम वित्त ममता मालवीय, एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, एडीएम सिटी ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *